मितानिन दिवस पर हुआ मितानिन बहनें और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ का सम्मान
पाटन: जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तरीघाट में मितानिन दिवस के अवसर पर एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू के द्वारा मितानिनों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ का सम्मान किया गया।
श्रीमती चंद्रिका साहू ने मितानिनों की मानव सेवा की भावना को प्रेरणादायक बताया और उनके सराहनीय कार्य को याद किया। उन्होंने कहा कि मितानिन समाज की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उनके कार्य को हमेशा याद रखा जाएगा। मितानिन बहनें ही है जो घर घर जाकर महिलाओ को स्वास्थ के प्रति जागरूक करने का सराहनीय कार्य करते हैं।



इस अवसर पर मितानिनों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और अपने कार्य के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वे हमेशा समाज की सेवा के लिए तैयार हैं और अपने कार्य को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी।
इस अवसर पर मितानिन प्रेरक पुष्पा वर्मा,उपसरपंच प्रकाश गीर गोस्वामी ,पंच केशव साहू ,वेदराम साहू ,चेलाराम सिन्हा,गीता सिन्हा, अरूण साहू, शोभना सोनी, भारती साहू, विवेक सोनवानी ,कोतवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



