अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

स्कूटी सवार बदमाश उठा ले गए 86 हजार की सिगरेट का कार्टून, ड्राइवर पीछा करता रहा—भाग निकले आरोपी

दुर्ग/ जिले में बीते 24 घंटे के अंदर चोरी की केवल एक ही घटना दर्ज की गई है, लेकिन इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अंजोरा स्थित लिंगम रेस्टोरेंट के पास दिनदहाड़े स्कूटी सवार दो बदमाशों ने ट्रांसपोर्ट वाहन से सिगरेट का कीमती कार्टून चोरी कर लिया और फरार हो गए।

ड्राइवर ने बताया वारदात का विवरण

जानकारी के अनुसार, रिपोर्टकर्ता दीपक कुमार चतुर्वेदी (ड्राइवर, अशोक लीलैंड वाहन नंबर CG 04 PU 8120), जागृति ट्रांस कनेक्ट ट्रांसपोर्ट कंपनी कबीर नगर रायपुर में कार्यरत हैं।

22 नवंबर 2025 को वे रायपुर गोंदवारा स्थित GPI सिगरेट कंपनी के वेयरहाउस से 124 कार्टून सिगरेट लेकर भिलाई, राजनांदगांव एवं दल्लीराजहरा डिलीवरी के लिए निकले थे।

भिलाई में ढिल्लन कॉम्प्लेक्स के सामने 80 कार्टून छोड़ने के बाद वे आगे राजनांदगांव की ओर बढ़ रहे थे। दोपहर लगभग 1:30 बजे अंजोरा लिंगम रेस्टोरेंट के पास उन्हें वाहन के हिलने का आभास हुआ। जब वे पीछे जांच करने पहुंचे, तब दो युवक सफेद स्कूटी से रस्सी काटकर सिगरेट कार्टून निकाल रहे थे।

पीछा करने पर भी नहीं पकड़े गए आरोपी

दीपक द्वारा रोकने और पकड़ने का प्रयास करने पर आरोपी तेजी से स्कूटी घुमाकर दुर्ग की दिशा में भाग निकले। घटना की सूचना ड्राइवर ने अपने सेठ जितेंद्र सिंह भुवाल और मैनेजर शैलेंद्र भारद्वाज को दी। मौके पर दोनों पहुंचे और गिनती की तो एक कार्टून मार्लबोरो एडवांस कॉम्पैक्ट सिगरेट, कीमत ₹86,403 कम पाया गया।

इनवॉइस नंबर GPI-CHG250503098 और बिल्टी नंबर 27001 से भी चोरी की पुष्टि हुई।

पुलगांव थाने में दर्ज अपराध

ड्राइवर ने पुलगांव थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में चोरी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शीघ्र गिरफ्तारी की मांग, सुरक्षा पर उठे सवाल

दिनदहाड़े मुख्य मार्ग पर हुई चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों ने भी पुलिस से सख्त कार्रवाई और बढ़ी निगरानी की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!