प्रेस क्लब कुम्हारी में कल वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन

कुम्हारी : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रेस क्लब ऑफ कुम्हारी द्वारा वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन दिन बुधवार को प्रेस क्लब सभागार वार्ड क्रमांक 14 में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा रहेंगे वहीं अति वशिष्ठ अतिथि एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा एवं वरिष्ठ पत्रकार (अमृत संदेश) बाबूलाल शर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब ऑफ कुम्हारी के अध्यक्ष विक्रम शाह ठाकुर करेंगे।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार मुरारी लाल साव व सेवानिवृत्त प्राचार्या पीएम श्री सेजेस कुम्हारी के शिक्षक श्रीमती लता रघुकुमार एवं लोक कलाकार एवं दूरदर्शन प्रस्तोता राजेन्द्र साहू का आयोजक द्वारा सम्मान किया जाएगा वहीं पत्रकार शैलेन्द्र खरे को चन्द्रशेखर साहू पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा ।




