अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक उपशाखा अण्डा का घेराव 1 दिसंबर को

अण्डा : धान खरीदी के दौरान ऑनलाइन–ऑफलाइन टोकन वितरण में अव्यवस्था, सोसायटी प्रभारियों की मनमानी और किसानों को समय पर टोकन प्राप्त न होने से हो रहे आर्थिक नुकसान के खिलाफ किसानों ने 1 दिसंबर 2025 को सुबह 11 बजे जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक उपशाखा अण्डा का घेराव करने की घोषणा की है। इस दौरान कृषि मंत्री और सहकारिता मंत्री के नाम क्षापन भी सौंपा जाएगा।

किसान नेताओं का कहना है कि धान खरीदी प्रणाली में लगातार गड़बड़ियाँ सामने आ रही हैं। ऑनलाइन सिस्टम बार-बार फेल हो रहा है तो ऑफलाइन टोकन का वितरण मनमाने तरीके से किया जा रहा है। इससे किसानों को खरीदी केंद्रों में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है और उनकी फसल समय पर तौल नहीं हो पा रही है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत पारेषण कम्पनी मर्यादित द्वारा

220/132 के.व्ही. पाटन उपकेंद्र से प्रस्तावित 132/33 के.व्ही. उपकेंद्र अण्डा तक 132 के.व्ही. लाइन के निर्माण से प्रभावित किसानों की मांगें भी प्रमुख रूप से उठाई जाएंगी। किसानों का आरोप है कि भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और प्रभावित भू-स्वामियों की सहमति लिए बिना कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है।

आंदोलन में शामिल होने वाले प्रमुख किसान प्रतिनिधियों में प्रशांत कुमार साहू (अण्डा), खोमेन्द्र कुमार (चिंगरी), रनमत साहू, तोरण साहू (मचांदूर), परमेश्वर मतवारी, ताराचंद निषाद (चिरपोटी), गितेश्वर साहू, कमल साहू, हेमुराम, ढालेश साहू (जनपद सदस्य, रिसामा) सहित बड़ी संख्या में प्रभावित किसान शामिल होंगे।

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शासन-प्रशासन ने धान खरीदी टोकन व्यवस्था को पारदर्शी बनाने, ऑनलाइन–ऑफलाइन सिस्टम में एकरूपता लाने और सोसायटी प्रभारियों की मनमानी पर रोक लगाने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को आगे और तीव्र किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!