कुम्हारी उपस्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ,सिकल सेल, बीपी, शुगर एवं सीबीसी की नि:शुल्क
दुर्ग। कुम्हारी उपस्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 3 दिसंबर 2025। ICMR–MRHRU के तत्वावधान में कुम्हारी उपस्वास्थ्य केन्द्र में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सिकल सेल रोग, रक्तचाप, शुगर तथा सीबीसी सहित विभिन्न जाँचें निःशुल्क की गईं।
कुम्हारी उपस्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सिकल सेल, बीपी, शुगर एवं सीबीसी की नि:शुल्क।



शिविर में डॉ. रविन्द्र कुमार, डॉ. हर्षवर्धन शेंडे, डॉ. नेहा गुरबानी, डॉ. उपेन्द्र भेले तथा उनकी टीम ने प्रतिभागियों को सिकल सेल रोग के लक्षण, बचाव एवं महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
चिकित्सा दल ने बताया कि समय पर जांच और जागरूकता सिकल सेल रोग से होने वाली जटिलताओं को काफी हद तक कम कर सकती है।
शिविर में भारी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण कराए और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया।



