अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जनभागीदारी अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने पाटन कालेज की गतिविधियों की सराहना की

पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन में जनभागीदारी अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व नगर पंचायत पाटन के सभापति केवल देवांगन और जनभागीदारी सदस्य कालेज भ्रमण के लिए आये। प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा से मिलकर कालेज गतिविधियों की जानकारी लिए।

प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा ने अध्यक्ष को जानकारी देते हुए बताया की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों को सफल करने और विद्यार्थियों के स्कील डेवलपमेन्ट के लिए बांस कला, फेब्रिक पेंटिग, क्लासिकल नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला, टूटी फ्रूटी कतरी निर्माण कार्यशाला, कम्प्यूटर हार्डवेयर की जानकारी कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यशाला में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न उत्पादों का निर्माण किया गया।

अध्यक्ष निक्की भाले ने प्रशिक्षित विद्यार्थियों द्वारा बनाये गए उत्पादों को देखकर गदगद हो गए और छात्र छात्राओं के कौशल विकास के लिए प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा एवं महाविद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की सराहना करते हुए महाविद्यालय गतिविधियों पर प्रसन्नता व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!