अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय दुर्ग में कृषि मंत्री का भ्रमण छात्रों का बढ़ाया हौसला,अनुसंधान और ऑयल पंप प्लांटेशन का किया निरीक्षण

अम्लेश्वर : महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सांकरा ,पाटन ,दुर्ग में छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री राम विचार नेताम का आगमन एवं दौरा कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के नवनिर्मित भवनों का सघन अवलोकन किया तथा विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षिक अनुसंधान एवं खेल गतिविधियों की सहाना की। भ्रमण के दौरान श्री नेताम ने उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय पहुंचे जहां उन्होंने छात्र छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के शैक्षणिक अनुभव अनुसंधान रुचि एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। तथा उन्हें कड़ी मेहनत और नवाचार के लिए प्रेरित किया। इसी दौरान विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालय खेल स्पर्धा में सहभागिता कर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और खेल भावना को जीवन में अपने का संदेश दिया।

इसके पश्चात मंत्री जी ने विश्वविद्यालय के अनुसंधान प्रक्षेत्र खुडमुड़ी पहुंचे। जहां उन्होंने विभिन्न अनुसंधान गतिविधियों के साथ-साथ ऑयल पंप प्लांटेशन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्नातकोत्तर एवं एचडी के शोधार्थी छात्रों के से मुलाकात कर उनकी सोच संबंधित समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना शोधार्थियों द्वारा रिसर्च फॉर्म की अधिक दूरी एवं आवागमन में हो रही कठिनाइयों से अवगत कराने पर श्री नेताम ने अत्यंत संवेदनशीलता से लेते हुए एसडीएम पाटन को विश्वविद्यालय परिसर के आसपास कृषि भूमि आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। जिससे शोधार्थियों को सुविधा मिल सके और अनुसंधान कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ सके।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति ने मंत्री के समक्ष विश्वविद्यालय की उपलब्धियां शैक्षणिक योजनाओं अनुसंधान कार्यों एवं विस्तार गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य में उद्यानिकी वानिकी क्षेत्र की असीम संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए क्षेत्र में नवाचार अनुसंधान और तकनीकी विस्तार की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।

मंत्री जी ने विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे हैं प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा की उद्यानिकी एवं वानिकी राज्य की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं और इस दिशा में विश्वविद्यालय की पहल सराहनीय है उन्होंने अनुसंधान को व्यवहारिक उपयोग से जोड़ने पर बल दिया। इस गरिमामई अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारी गण ,संकाय सदस्य गण कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं की उपस्थित रही। कार्यक्रम का समापन उत्साह ऊर्जा एवं सकारात्मक संकल्प के साथ हुआ

मौके पर प्रदेश भाजपा मंत्री जितेंद्र वर्मा,जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, अम्लेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर,मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, ग्राम पंचायत सरपंच रवि सिंगौर,पूर्व जनपद सदस्य डॉ घनश्याम कौशिक, केशव बंछोर, हितेश साहू, विवेक कौशिक सहित पाटन ब्लॉक के अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम,तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आर आई,पटवारी मौजुद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!