अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

बच्चों की सुरक्षा के लिए आत्मानंद स्कुल एवं कन्या शाला के पास बने ब्रेकर या लगाये स्टॉपर/सरपंच खिलेश मारकंडे

पी डब्लु डी विभाग के अधिकारियों को भीड़ भाड जैसे जगहों पर तुरंत संकेतक बोर्ड लगाने की जरुरत है

सेलुद पाटन : विधानसभा पाटन के ग्राम पंचायत सेलुद के सरपंच खिलेश बबलु मारकंडे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आत्मानंद स्कुल व कन्या हायर सेंकंडरी स्कुल के पास निर्माणाधीन सिक्स लेन सड़क व क्रेशर खदान से गिट्टी लेकर चलने वाले तेज रफ्तार हाइवा गाडियो से बच्चों के पालक व ग्राम वासी घबराए क्योंकि इस स्थान पर पहले भी कई घटनाएँ हो चुकी है चुंकि यहाँ पर सैकड़ों की संख्या में बच्चे कक्षा छठवी से लेकर बारहवी तक हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम में दो पाली में पढाई करते है जब स्कुल लगती और छुट्टी होती है तब यहाँ पर बच्चों और पालको का बहुत भीड़ रहता है । हाइवा के अलावा भी सड़क पर अनेकों भारी वाहन तेज रफ्तार में चलती है ।इस बात को ध्यान में रखकर ग्राम पंचायत सेलुद के सरपंच खिलेश मारकंडे ने पी डब्लू डी के सक्षम अधिकारियों को यहां पर ब्रेकर बनाने के लिए आग्रह किया गया था । लेकिन विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। बच्चों के पालको ने भी प्रशासन से उम्मीद रखी थी कि वह ऐसे घटना से बचने के लिए रोड पर ब्रेकर या स्टॉपर लगाकर बच्चों को सुरक्षा प्रदान करे। लेकिन विभाग ऐसा न अभी तक नहीं कर पाया है ।

खिलेश मारकंडे ने कहा कि आज तक लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने सुध नहीं लिया न ब्रेकर नहीं स्टॉपर की व्यवस्था कर पाया और नही कही पर सांकेतिक बोर्ड लगाया गया है। जिससे ग्राम वासियों व पालाको ने नाराजगी जताई है । विभाग के अधिकारी ग्रामवासियों को सुरक्षा देने में नाकाम रही। वह बहुत ही दुखदाई है ऐसे कई घटनाओं में हताहत हुए लोगों के परिवार को ईश्वर दुख सहने की शक्ति दे साथ ही शासन प्रशासन और स्थानीय प्रशासन को सद्बुद्धि दे जिससे लोगों को गाँव में सुविधा मिल सके और सुरक्षित जीवन जी सके गाँव में लगातार घटनाएं घट रही थी लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से किसी ने भी संज्ञान में नहीं लिया और कई बड़ी दुर्घटना घट गई। ऐसे पाटन रोड में मिडिल कट, पासिंग है वहां पर भी स्टॉपर और ब्रेकर संकेतक बोर्ड बनवाने की जरूरत है जिस पर पी डब्लु डी के अधिकारियों को तुरंत संज्ञान में लेकर के उचित कार्रवाई करनी चाहिए ताकि आने वाले समय में कोई बड़ी दुर्घटना न हो और किसी परिवार को अपने घर के किसी सदस्य को खोना न पड़े

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!