अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

देश और देशवासियों के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महापुरुष थे शहीद वीर नारायण सिंह

शासकीय प्राथमिक शाला कौही में शहीद वीर नारायण सिंह का शहादत दिवस मनाया गया

पाटन : भारत को अंग्रेजों से आजाद कराने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ क्षेत्र से प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर नारायण सिंह का शहादत दिवस 10 दिसंबर को शासकीय प्राथमिक शाला कौही में मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि शहीद वीर नारायण सिंह सोनाखान के राजा के रूप में देश और जनता के लिए अंग्रेजों के खिलाफ अपने प्राण न्यौछावर करके – “जीवन लंबा होने के बजाय महान होने चाहिए” को चरितार्थ कर गए।

शहीद वीर नारायण सिंह से संबंधित जानकारी साझा करने के पश्चात प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने तत्परता के साथ उत्तर दिए।

इस दौरान प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे, शिक्षक चन्द्रकांत नेताम, शिक्षा स्वयं सेवी श्रीमती लेखा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!