अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

NSS कैम्प के बच्चों ने जर्जर स्टॉप डेम में जलसंरक्षण का दिया संदेश ,ग्राम वासी सहित सरपंच ने कहा धन्यवाद

दुर्ग : मदनलाल साहू शासकीय महाविद्यालय अरमरीकला के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा संचालित सात दिवसीय विशेष शिविर का तृतीय दिवस का आगाज प्रातःकाल 5 बजे जागरण से तथा प्रभातफेरी के द्वारा हुआ। तत्पश्चात सभी दल जल ही जीवन है उद्देश्य के से जलसंरक्षण को बढ़ावा देते हुए खारुन नदी आगेसरा अरकार ओवरब्रिज के नीचे बोरी में रेत भरकर स्टॉप डेम का निर्माण किया निःस्वार्थ सेवा का परिचय देते हुए सेतु बाँधने का काम किया।

खारुन नदी में निर्मित स्टाप डेम पूरी तरह से जर्जर हो जाने के कारण निस्तारी हेतु पानी नही रहता है, जिसके कारण आप जन को बहुत परेशानी होती है, बच्चो के इस निस्वार्थ सेवा से ग्राम पंचायत आगेसरा के सरपंच श्री रमाकांत साहू एवम समस्त ग्रामवासियों ने प्रसन्नत व्यक्त करते हुए सभी NSS कैम्प के बच्चों को धन्यवाद देते हुए बधाई दिया है।

इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रमोद भारती, महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्री कमलेश्वर साहू, श्री प्रदीप साहू डॉ रमेश साहू, श्रीमती अंजनी पैकरा सुश्री सुमन कश्यप, श्री रूद्र प्रताप सोम उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!