अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
तहसील निषाद समाज पाटन के पदाधिकारियों ने किया, अग्निवीर देवाशीष निषाद का स्वागत सम्मान
रानीतराई : तहसील निषाद समाज पाटन के पदाधिकारियों ने अग्निवीर में ट्रेनिंग पूरा कर लौटे चुलगाहन निवासी देवाशीष निषाद का उनके गृहग्राम में भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष देवकुमार निषाद, सरपंच डॉ ईश्वर प्रसाद निषाद, केजू निषाद, सब्जी मंडी अध्यक्ष दुकालू निषाद, डोमन निषाद और परिवार के समस्त सदस्य मौजूद थे।
देवाशीष बचपन से ही खेल-कूद में रुचि रखते थे, जिसके चलते उनका चयन सैनिक के रूप में जीडी विभाग में हुआ। उन्होंने हैदराबाद में ट्रेनिंग पूरी की और अब उनकी पोस्टिंग सिक्किम में हुई है। निषाद समाज के लिए यह गर्व की बात है और गांव व घर परिवार में खुशी का माहौल है।








