अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
शासन के निर्देश का पालन नहीं, खेतो में जलाया जा रहा है पैरा, प्रशासन भी साधे हुए हैं मौन, पर्यावरण पर तो प्रभाव पड़ रहा है, मवेशी के लिए भी नहीं बच पा रहा है पैरा
पाटन: जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तुलसी से खुडमुड़ी रोड पर एक खेत में पैरा पर आग लगाई गई है, जिसकी लपटें रोड तक भयानक रूप से दिखाई दे रही हैं। रात में खेतों में पैरा जलाने से पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को देखकर चिंता होती है, लेकिन विभाग के अधिकारी और विकासखंड के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर से मौन हैं।
इस तरह की घटना से बेजुबान जीव-जंतुओं की जान जा रही होगी, जिसका अनुमान लगाना भी मुश्किल है। साथ ही, गौ माता के लिए पैरा नहीं बच रहा, जिससे कई जगह गायें भूख से तड़प रही हैं। शासन के निर्देशों के बावजूद पैरा दान न करके खेतों में जलाया जा रहा है, और स्थानीय प्रशासन इस विषय में चुप है।

Advertisement






