उप मुख्यमंत्री अरूण साव द्वारा स्वीकृत साहू सदन के प्रथम तल निर्माण का भूमिपूजन 15 दिसंबर को

अम्लेश्वर : नगर पंचायत पाटन स्थित तहसील साहू संघ पाटन में माननीय श्री अरुण साव मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वीकृत साहू सदन पाटन में प्रथम तल निर्माण की भूमिपूजन कार्यक्रम दिनांक 15/12/2025 दिन सोमवार को समय 11:00 बजे स्थान साहू सदन पाटन में किया जाएगा।
श्री साव ने तहसील स्तरीय कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह अम्लेश्वर डीह में बतौर मुख्य अतिथि सामिल होकर घोषना की थी जो पूर्ण हो रहा है।



आपको बता दें भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि-माननीय श्री निक्की भाले जी अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन, अध्यक्षता माननीय श्री नंद लाल साहू जी अध्यक्ष,जिला साहू संघ दुर्ग सहित अन्य अतिथिगण-माननीय पार्षदगण नगर पंचायत पाटन होंगे।
कार्यक्रम की तैयारी लालेश्वर साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन एवं पदाधिकारीगण के द्वारा किया जा रहा है। उक्त जानकारी तहसील साहू संघ पाटन के महामंत्री महेंद्र साहू ने सोसल मीडिया में शेयर किया है।



