अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सांकरा में 18 दिसंबर को बाबा गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन

अम्लेश्वर : पाटन ब्लाक के ग्राम सांकरा में नवयुवा सतनामी ब्रदर्स एकता ग्रुप द्वारा संत शिरोमणि परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा की 269वीं जयंती पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन 18 दिसंबर को होने जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कमल कुर्रे, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथियों में जनपद सदस्य प्रणव शर्मा, श्रीमती कस्तूरी बंजारे, अहेंद्र चेलक जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, संत राम कुर्रे तहसील अध्यक्ष,दिलीप टंडन परिक्षेत्र अध्यक्ष, ग्राम पंचायत सांकरा के युवा सरपंच रवि सिंगौर मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र गायकवाड करेंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक:
– 3:00 से 3:30 बजे तक सम्मानित अतिथियों का स्वागत-सम्मान।
– 3:30 से 4:00 बजे तक भंडारा।
– रात 8:00 बजे गुरु घासीदास बाबा की भव्य शोभायात्रा निकलेगी, जो जय स्तंभ चौक से शुरू होकर पूरे बस्ती का भ्रमण कर वहीं समापन होगी।

नव युवा सतनमी ब्रदर्स एकता ग्रुप के द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!