अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईभिलाई 3

डीह में चल रहे पुलिया निमार्ण में देरी, पालिका प्रशासन और ठेकेदार की दिख रही है लापरवाही, पुलिया निर्माण छोड़ कर रहे नाली का निर्माण

अम्लेश्वर: नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत डीह में पुलिया और नाली का निर्माण विगत 3-4 महीनों से चल रहा है, लेकिन काम अभी भी अधूरा है। ठेकेदार और नगर पालिका अधिकारियों की लापरवाही साफ दिख रही है।

लोक निर्माण विभाग के पार्षद डॉ. आलोक पाल ने बताया कि निर्माण कार्य 3 महीने में पूरा होना था, लेकिन ठेकेदार समय पर काम नहीं कर पाया। उन्होंने बताया कि ठेकेदार से बात की गई है कि कम से कम एक साइड का रोड खोलकर लोगों को राहत दी जाए, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ। पुलिया का निर्माण हुए महीनों बीत गए, फिर भी आवागमन शुरू नहीं हुआ है। उल्टा, ठेकेदार साइड की नाली पर ध्यान दे रहा है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।

जब सीजी के गोठ रिपोर्टर ने ठेकेदार से बात की, तो उसने कहा, “मैं कोई विश्वकर्मा नहीं हूं जो तुरंत बना दूं। काम चल रहा है, महीने भर में पूरा कर दूंगा।”

एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि नवरात्रि से पहले काम शुरू हुआ था, और ठेकेदार ने दीपावली तक एक साइड का काम पूरा करने का वादा किया था, जो अधूरा है। एक तरफ का बना पुलिया भी आवागमन के लिए नहीं खोला गया है, जिससे नगरवासियों में भारी आक्रोश है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जनप्रतिनिधि चुप क्यों हैं? क्या प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल की कमी है, या फिर इसमें उनकी सहमति भी शामिल है?

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!