अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण कार्य का निरीक्षण

दुर्ग : प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (PMAY-G) के तहत वर्ष 2025–26 में जनपद पंचायत दुर्ग को 1,699 नवीन आवास स्वीकृत किए जाने पर पात्र हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्य को प्राथमिकता के साथ प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में जनपद पंचायत दुर्ग के अंतर्गत ग्राम चिरपोटी में पात्र हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान आवास पात्र हितग्राही रामरतन मेश्राम, मोहन लाल साहू, रामबाई साहू, झमिन यादव सहित कुल 22 हितग्राहियों के आवास निर्माण की प्रगति का स्थल पर जाकर अवलोकन किया गया तथा निर्माण की गुणवत्ता और कार्य की स्थिति की समीक्षा की गई।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

निरीक्षण कार्यक्रम में जनपद पंचायत सदस्य ढालेश साहू, ग्राम पंचायत चिरपोटी की सरपंच श्रीमती पूजा चन्द्राकार, पंच ताराचंद निषाद एवं पूजा साहू उपस्थित रहे। इस दौरान हितग्राहियों से संवाद कर निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*जनपद पंचायत सदस्य ढालेश साहू ने कहा* कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब और वंचित परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की सबसे महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि नियमित निरीक्षण से आवास निर्माण की गुणवत्ता बनी रहती है और पात्र हितग्राहियों को समय पर योजना का पूरा लाभ मिलना सुनिश्चित होता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!