अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्राम पंचायत तरीघाट में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 43 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन का वितरण

पाटन : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तरीघाट में प्रधान मंत्री उज्जवला गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू ने 43 हितग्राहियों को गैस सिलेंडर वितरित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है, और उज्ज्वला योजना महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाने का एक बड़ा अवसर है। इस योजना से महिलाओं को खाना पकाने में सुविधा मिली है और उनका स्वास्थ्य भी सुरक्षित हुआ है।यह पहल वाकई महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

इस अवसर पर उपसरपंच प्रकाश गिर गोस्वामी, पंच केशव साहू, सुरेश निषाद, मनीष लहरी, बेदराम साहू, शेषनारायण सिन्हा, झमिता साहू, वीणा साहू, जीरा बाई, मथुरा बाई, पदमिनी, तारनि गोमती, पिंकी ध्रुव सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!