अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

गुरु बालक दास सतनाम सेवा समिति भोथली के तत्वधान में ,21 दिसंबर को गुरू घासीदास जयंती

अम्लेश्वर : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 17 भोथली में जोड़ा जयस्तंभ के पास गुरु घासीदास बाबा की जयंती समारोह का आयोजन 21 दिसंबर किया गया है। आपको बता दें सर्व प्रथम परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर जय स्तंभ में पूजा अर्चना किया जाएगा। पश्चात अतिथियों का स्वागत सम्मान और उद्बोधन होगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होगें।विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश ठाकुर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग, दयानंद सोनकर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अमलेश्वर,मोनू साहू पूर्व जिला पंचायत सभापति दुर्ग,कमल कुर्रे प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, संतराम कुर्रे अध्यक्ष तहसील सतनामी समाज पाटन होंगे।

विषेश रुप से पंथी पार्टी कापसी की भव्य प्रस्तुति होगी।

कार्यक्रम की तैयारी गुरु बालक दास सतनाम सेवा समिति के द्वारा की जा रही है। उक्त जानकारी मीडिया को सतनामी समाज दुर्ग जिला के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अहेन्द्र चेलक ने शेयर किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!