तहसील साहू संघ पाटन की बैठक आज, राजिम जयंती, युवा महोत्सव सहित विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा
अम्लेश्वर :तहसील साहू संघ पाटन के कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक आज 20 दिसंबर को दोपहर 01:00 बजे साहू सदन पाटन में आयोजित किया है। जिसमे तहसील के पदाधिकरी सहित पांचों परिक्षेत्र के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी।साथ ही वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी गरीमामई उपस्थित रहेगी।

आपको बता दें तहसील साहू संघ पाटन के त्रिवार्षिक आम चुनाव के बाद यह पहली बैठक है।जिसमे विभन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। मिली जानकारी के अनुसार इस विषय में चर्चा होगी जिसमे 01.तहसील साहू संघ पाटन के बैंक खाता का संचालन बाबत।02. तहसील स्तरीय युवा महोत्व के सम्बंध में।03 . राजिम जयंती महोत्सव के सम्बंध में। 04. अध्यक्ष के सहमति से अन्य विषय के सम्बंध में होगी।
उक्त जानकारी लालेश्वर साहू, अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन,महेन्द्र कुमार साहू महासचिव तहसील साहू संघ पाटन के शेयर किया है।








