अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भाजपा सरकार में सर्व समाज को तोड़ने की साजिश रची जा रही है…भूपेश बघेल

सेलूद।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने 269 वर्ष पहले सत्य और अहिंसा का जो संदेश दिया,वही उद्देश्यपूर्ण और आदर्श जीवन का मूल मंत्र है।महात्मा गांधी ने भी सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आज़ादी दिलाई,वहीं बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर ने संविधान निर्माण के दौरान समानता की मूल भावना को संविधान में स्थान दिया। उन्होंने आगे कहा कि हमारी कांग्रेस की सरकार ने बाबा गुरु घासीदास जी के आदर्शों पर चलते हुए छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा की।यहां का समाज समतामूलक है,जहां सभी लोग प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ रहते हैं।बाबा गुरु घासीदास ने हमें प्रेम,अहिंसा,सत्य और करुणा का अमूल्य संदेश दिया है,जिसे आत्मसात कर समाज को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

श्री बघेल जी ने भाजपा सरकार को कोसते हुए आज किसान,मजदूर,युवा, महिलाएं,अधिकारी,कर्मचारी सहित सभी वर्ग त्रस्त एवं हताश हो चुके हैं।सर्व समाज को तोड़ने की साजिश रची जा रही है।झीट सोसायटी में भाजपा नेताओं का धान बिना टोकन,गेटपास से 389 कट्टा स्टेक लग गया,बाकी किसान टोकन के साथ अपनी बारी का इंतजार करते निराश,हताश बैठे हैं।

किसान विरोधी भाजपा सरकार धान खरीदना ही नहीं चाह रही है,उनका उद्देश्य जल,जंगल,खदान,जमीन को बेचकर अडानी राज स्थापित करना है।प्रत्येक माह का दौरा करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह से छत्तीसगढ़ से क्या रिश्ता है,इसको पूरे छत्तीसगढ़ वासियों को समझना है।

इस दौरान विधायक निधि से मिनी माता की मूर्ति स्थापना की आधारशिला एवं समाज की मांग स्टील बाउंड्री की घोषणा की गई।

जयंती समारोह में कौशल चंद्राकर,चंद्रिका बघेल अध्यक्ष परिक्षेत्र सतनामी समाज,अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,छोटू बघेल,देवकुमार निषाद,विष्णु चंद्राकर,दिलौरिन यादव जनपद सदस्य,चमेली देशलहरे,खिलेश यादव पूर्व जप,देवेंद्र बैस,एन आर साहू,पुष्पा धनकर,भारती महिलवार मंचासिन थे।

सतनाम चौका पंडित नोहरदास बघेल शेरगढ़ द्वारा एवं मंडाई मिलन में छत्तीसगढ़ी नाच जय शीतला मां के ममता चिखली बांधा बाजार,मोहला(मानपुर)की शानदार प्रस्तुति दी गई।

जयंती समारोह में मूलचंद बंजारे,देवेंद्र गेडाम,गालव वर्मा,भारत वर्मा,नंदकिशोर राजपूत,रामकिशुन क्रांछित,मन्नू लाल कोसरे,केशव बंजारे,अमित बारले,गैंद सिंह टंडन,विजय महिलवार,डेरहा राम सोनवानी,नारायण बंजारे,गैंदलाल देशलहरे,पीलूराम विश्वकर्मा,कल्याण धनकर,बिसनाथ यादव,आनंद चंदन, सेवकराम धनकर,रामेश्वर साहू,अशोक सेन,अश्वनी,अंगद,बजरंग,भारत साहू,गोवर्धन यादव,डा मधुसूदन यादव,गिरेंद्र साहू,दिलीप साहू,भोजराम साहू,अमित साहू,युवराज साहू,भगवान सिंह,मुकुंद देशलहरे,नंद,रोहित,भूपेंद्र,गिरवर बांधे,राकेश सोनवानी,कमलनारायण,सरोजनी बघेल जय सतनाम समिति सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!