अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
ग्राम सांकरा में लगा डाक चौपाल, लोगों को मिली विभिन्न सेवाओं की सुविधा

अम्लेश्वर : जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत सांकरा में डाक चौपाल के माध्यम से 0-5 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड निशुल्क बनाया गया। साथ ही आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक की सुविधा भी दी गई और बैंक सेवाओं की जानकारी भी ग्रामवासियों को मिली। डाक विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने अपने बीमा पालिसी की भी जानकारी विस्तार से लोगो को बताया।
ग्राम पंचायत सांकरा के युवा सरपंच रवि सिंगौर दिन भर चौपाल में मौजूद रहे और लोगों की मदद की।



आपको बता दें कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के लिए फायदेमंद हैं।



