अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सुरपा सोसाइटी को मिला क्लीन चिट, नहीं है धान खरीदी में गड़बड़ी, जांच दल ने की पुष्टि

रानीतराई :  पाटन विधानसभा क्षेत्र के सुरपा सोसाइटी में धान की खरीदी को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन जांच के बाद सोसाइटी को क्लीन चिट दे दी गई है। जांच दल ने पाया कि धान की तौलाई शासन के निर्देशानुसार की जा रही है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली है।

अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम पाटन ने बताया कि धान खरीदी को लेकर सुरपा केन्द्र में शिकायत मिली थी जिसे जांच दल के द्वारा जांच कराई गई। बोरियों को तौल कर देखा, जिस पर 40 किलो 600 ग्राम से ज्यादा नहीं पाया गया। खाद्य इंस्पेक्टर रामनारायण साहू ने भी कहा कि मानक के अनुरूप धान की तौलाई की जा रही है।किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं है।

प्राधिकृत अध्यक्ष नारद साहू ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा कि किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होगी मोदी की गारंटी और विष्णु की सुशासन में किसानों का सम्मान पूर्वक धान खरीदी की जा रही है कहीं पर भी गड़बड़ी नहीं है कुछ किसानों को गलतफहमी हो गई थी। जिसे खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर ने जांच कर दूर किया। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन अनुसार खरीदी की जा रही है। किसानों को सोसाइटी में किसी प्रकार की परेशानी ना हो जिसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!