अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

औंसर में वर्ल्ड ऑफ डिज़ाइन एवं थिएटर क्रिएटिविटी मेला का सफल आयोजन

रानीतराई :  आज प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा ग्राम पंचायत औंसर में वर्ल्ड ऑफ डिज़ाइन एवं थिएटर क्रिएटिविटी मेला का सफल आयोजन किया गया। इस रचनात्मक मेले में आसपास के विभिन्न गांवों से चयनित 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता, संचार, सहयोग, समस्या समाधान,प्रतिभा को विकसित करना था। मेले के दौरान बच्चों ने डिज़ाइन व थिएटर से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत औंसर की सरपंच प्रियलता महिपाल रहीं। साथ ही हेल्थ केयर सेंटर हेड कोमल साहू, क्रिएटिविटी क्लब कोऑर्डिनेटर सूर्यकांत देशमुख, अश्वनी सेन एवं यशवंत साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!