अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

युवा महोत्सव तैयारी को लेकर तहसील के पदाधिकारियों द्वारा लगातार की जा रही स्थानीय स्तर पर बैठक

रानीतराई :  तहसील साहू संघ पाटन के तत्वधान में आयोजित विशाल युवा महोत्सव एवं रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए लगातार 99 इकाई में बैठक आयोजित कर युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है साथ ही विशाल बाइक रैली के लिए युवा संयोजकों के द्वारा रूप रेखा तैयार किया जा रहा है।आज स्थानीय साहू समाज बेल्हारी ,आसोगा और भनसुली में तहसील के पदाधिकारियों के द्वारा बैठक लेकर 12 जनवरी को युवा महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया साथ ही 18 जनवरी को होने वाले संभाग स्तरीय स्वर्गीय ताराचंद साहू की जयंती शामिल होने का आग्रह किया गया।

लालेश्वर साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि पांचों परिक्षेत्र और 99 इकाई के युवा संयोजकों अपने स्थानीय स्तर पर बैठक लेकर युवाओं को कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह करें साथ ही रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर सफल बनाने प्रेरित करें।युवा साथियों के द्वारा विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया है जिसमे युवा बड़ी संख्या में शामिल हो साथ ही तहसील के सभी युवक युवतियों के कैरियर मार्ग दर्शन के लिए समाज के ही सफल युवा डिप्टी कलेक्टरों के द्वारा मार्गदर्शन किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

आपको बता दें कि तहसील साहू संघ पाटन द्वारा आयोजित युवाओं के प्रेरणाश्रोत स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर का होगा आयोजन।यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने हेतु रक्तदाताओं को हेलमेट प्रदान किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

बैठक को संगठन सचिव कार्यक्रम प्रभारी सुरेंद्र साहू,महासचिव महेंद्र साहू, कार्यक्रम सह प्रभारी डिजेंद्र साहू, मधुकांत साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष टेस राम  साहू, अशोक साहू,अश्वनी साहू के द्वारा भी संबोधित किया गया। इस अवसर स्थानीय साहू समाज के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!