अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भाषण, रंगोली तथा काव्य पाठ प्रतियोगिता 12 जनवरी को

दुर्ग, 09 जनवरी 2026/जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा 12 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भाषण, रंगोली तथा काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजन नगर पंचायत उतई, मंगल भवन, वार्ड क्र. 7, जिला-दुर्ग में प्रातः 11 बजे से किया जा रहा है। आयोजन में दुर्ग जिला के समस्त स्कूल/ कॉलेज के विद्यार्थी एवं खिलाड़ी भाग ले सकते है। आयोजन में भाग लेने के लिए आयु वर्ग 15 से 29 वर्ष है।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार भाषण प्रतियोगिता का विषय स्वामी विवेकांनद जी युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत और राष्ट्रनिर्माण के पथप्रदर्शक पर आधारित होगा। रंगोली प्रतियोगिता का विषय युवा शक्त्ति एवं स्वामी विवेकानंद जी पर आधारित होगा। काव्य पाठ प्रतियोगिता का विषय उठो जागो स्वामी विवेकानंद जी का अमर संदेश पर आधारित होगा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

उक्त आयोजन में प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ-साथ श्री विवेकांनद जी की मूर्ति/तैलचित्र पर मल्यार्पण, वृक्षारोपण (एक पेड़ मॉं के नाम), आत्मनिर्भर भारत/नशामुक्त भारत शपथ एवं श्री विवेकांनद जी के विचारों / योगदान पर चर्चा की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नोडल अधिकारी श्री अशोक रिगरी मोबाईल नंबर 9229575220, 8770527628 एवं प्रशिक्षक श्री भूपेन्द्र हिरवानी मोबाईल नंबर 9584078910 से संपर्क कर सकते है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!