कार्यक्रम को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने, सरपंच ने दी थाना प्रभारी को आवेदन

अम्लेश्वर : अमलेश्वर थाना क्षेत्र में के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्राम पंचायतो में 17 ,18 जनवरी को भव्य जस गीत झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। साथ ही मड़ई मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया है।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत सांकरा में भी 17 ,18 जनवरी को जस गीत झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। साथ ही 19 जनवरी को मड़ई मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। जंहा रात्रि में छत्तीसगढ़ के लोक प्रिय गायिका कविता वासनिक की भव्य प्रस्तुति होगी। जंहा क्षेत्र के जनप्रतिनिधी भी शामिल होंगे।
कार्यक्रम सफल , व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो जिसके लिए ग्राम पंचायत के युवा सरपंच रवि सिंगौर ने थाना प्रभारी अम्लेश्वर को आवेदन देकर सहयोग करने की आग्रह किया है। जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
मौके पर उपसरपंच रामशरण बंधे, तुलराम सिंगौर पंच , महेंद्र पारधी पंच , वीरेन्द यदु पंच , शुभम जांगड़े पंच मौजूद रहे।







