तहसील साहू संघ पाटन के पांचों परिक्षेत्र में बैठक संपन्न, स्व. ताराचन्द साहू की संभाग स्तरीय जयंती में होगें शामिल

अम्लेश्वर : तहसील साहू संघ पाटन अंतर्गत परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट, तेलीगुंडरा, असनारा, बेल्हारी, जामगांव आर के द्वारा साहू भवन में 18 जनवरी को होने वाले संभाग स्तरीय स्व. ताराचंद साहू जयंती, सम्मान, साहू समाज सम्मेलन समारोह की तैयारी को लेकर जिलाध्यक्ष नंदलाल साहू, तहसील अध्यक्ष लालेश्वर,महासचिव अश्वनी साहू के द्वारा बैठक लेकर बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए अपील किया गया।
आपको बता दें इसी क्रम में परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट में मनोनीत सदस्य का शपथग्रहण के साथ सभी स्थानीय अध्यक्ष गणों का सम्मान के साथ उपस्थित सदस्यों द्वारा परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट के नवीन भवन का अवलोकन भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू ने सामाजिक एकजुता का संदेश देते हुए संभाग स्तरीय सम्मान समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थिति प्रदान करने का आव्हान किया।
तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू में भी संबोधित करते हुए कहा की सामाजिक कार्यक्रम में सभी को ज्यादा से ज्यादा की उपस्थिति देने की बात कही, साथ परि अध्यक्ष श्रीमति गायत्री साहू में भी संबोधन करते हुए कहा प्रत्येक स्थानीय समाज से ज्यादा से ज्यादा सहभागिता सुनिश्चित करें।
अंत उपाध्यक्ष सुखदेव साहू ने कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर आमंत्रित वरिष्ठ जनों के साथ परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट के पदाधिकारी सदस्य की उपस्थिति निम्नानुसार है श्री नंदलाल साहू (जिला अध्यक्ष ), श्री अश्वनी साहू (जिला संयुक्त सचिव), श्री लालेश्वर साहू(तहसील अध्यक्ष), श्रीमति गायत्री साहू(परि अध्यक्ष झीट ),(द्वय उपाध्यक्ष)सुखदेव साहू,माधुकांता साहू ,(द्वय संगठन सचिव)ओमप्रकाश साहू , हेमलता साहू , श्री टीका राम (सचिव),राजू साहू(युवा संयोजक),खेमलाल साहू (नि.महासचिव तह.) , हरिशंकर साहू (पू.अध्यक्ष )मोहनलाल साहू(संरक्षक) , उमेश साहू (सलाहकार), राधेलाल साहू(कोषाध्यक्ष) , रामाधार साहू (तहसील प्रतिनिधि), पीलाराम साहू (संयोजक),भरत साहू(प्रचार सचिव) चैन साहू, गोपाल साहू , यशवंत साहू ,पंकज साहू,शिवकुमार साहू,सुखचंद साहु, लालराम साहू ,कोमलचंद साहू ,तीरथ राम साहू , डा.गोकुल साहू , ओमप्रकाश साहू प्रह्लाद साहू, ओमेश्वर साहु ,महेंद्र साहू ,देवनाथ साहू , ताम्रध्वज साहु , रमेश कुमार साहू, योगीराज साहू , तीरथ राम साहू ,डा. अनुज साहू , ध्रुव प्रसाद साहू ,संतराम साहू , गिरधर साहू ,नरेंद्र कुमार साहू , टिकेश कुमार साहू , राजू लाल साहू , फुलेश्वरी साहू डागेश्वरी साहू,नीता साहू,सुनीता साहू , निर्मला साहू , नीतू साहू ,योगेश्वरी साहू ,लक्ष्मी साहू बासन साहू पद्मनी साहू,पुष्पा साहू , तुकेश्वरी साहू,हेमा साहू ,मालती साहू(पार्षद) , हेमा साहू , योगिता साहू, भेमलता साहू, सुनीता साहू के साथ परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट एवम सभी स्थानीय साहू समाज के वरिष्ठ सदस्य गणों की पावन उपस्थिति रही ।







