अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
कु.अंशिका देवी के श्रीमुख से महुदा में बह रही श्री राम कथा की अविरल धारा, 22 जनवरी को होगी पूर्णाहुति

अम्लेश्वर: पाटन ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम महूदा मे 13 जनवरी से 22 जनवरी श्री राम कथा का आयोजन किया गया है।आपको बता दें कथावचिका कु.अंशिका देवी वृन्दावन के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 01:00 बजे से कथा प्रारंभ होती है जो शाम 05:00 बजे तक श्रद्धालू श्री राम कथा का रसपान करते हैं। कु.अंशिका देवी अभी सिर्फ 10 वर्ष की है जिसकी मीठी वाणी से श्रद्धालू भाव विभोर होकर श्री राम कथा का आनंद मय श्रवण करते हैं।
प्रमुख आयोजक पूर्व सरपंच मनोज पुरुषोत्तम साहू एवं समस्त ग्राम ग्राम वासी महुदा है।मनोज कुमार साहू ने मिडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्री राम भक्त कथा स्थल पहुंच कर श्री राम कथा सुनते हैं जिसके लिए विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है।जिसमे महिला पुरुष के लिए अलग अलग बैठने की व्यवस्था किया गया है।

Advertisement





