बुधवार को कैरियर काउंसलिंग का कार्यक्रम लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में
रानीतराई : छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज के तत्वाधान में 21 जनवरी दिन बुधवार को कैरियर काउंसलिंग का कार्यक्रम लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में दोपहर दो बजे आयोजित किया गया है राजप्रधान युगल आडिल ने बताया की इस कार्यक्रम में बढ़ो संगवारी संस्था रायपुर के सदस्यों द्वारा बच्चों को शिक्षा से संबंधित जानकारियां दी जाएगी। ग्रामीण बच्चो को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। ग्रामीण बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है लेकिन मार्गदर्शन के अभाव में कई बार अवसरों से विमुख हो जाते हैं इसको ध्यान में रखते हुए पाटन विधानसभा के सभी स्कूलों और कॉलेज में कैरियर काउंसलिंग और मोटिवेशनल कार्यक्रम मनवा कुर्मी समाज पाटन राज द्वारा आयोजित किया जा रहा है।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आर एल ठाकुर सयुक्त संचालक दुर्ग संभाग ,विशेष अतिथि एच एस वर्मा सेवानिवृत्ति उपसंचालक शिक्षा विभाग ,भूपेंद्र वर्मा सेवानिवृत्ति उपायुक्त पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ,रश्मि भेद वर्मा जनपद सदस्य पाटन ,प्राचार्य पी ओइका सेजस, अशोक शर्मा जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष, सत्यनारायण टिकरीहा ग्राम पंचायत रानी तराई ,अजय टिकरिहा सदस्य जन भागीदारी समिति लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अलावा पालकगण उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ मानव कुर्मी समाज पाटन राज द्वारा आयोजित किया जा रहा है।








