उत्तर पाटन के विभिन्न ग्रामों में जस गीत झांकी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, क्षेत्र के जनप्रतिनिधी हुए शामिल

अम्लेश्वर : पाटन विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले उत्तर पाटन के विभिन्न ग्रामों में जस गीत झांकी प्रतियोगिता का आयोजन 17 और 18 जनवरी को किया गया।कार्यक्रम के शुभारंभ गांव के प्रमुखों और समाज सेवकों के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात लगातार शनिवार रविवार को अनवरत जगत जननी मां दुर्गा की भजन गायन कर लोगों का मन मोह लिया साथ आकर्षक झांकी ने लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में लगातार समय अनुसार दिनभर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का आगमन होता रहा। जंहा जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, भाजपा नेत्री श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर,नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर,पूर्व मंडल अध्यक्ष लोक मनी चंद्राकार,भाजपा नेता सुरेंद्र साहू, पूर्व जनपद डॉ घनश्याम कौशिक,ग्राम पंचायत सरपंच रुपेंद्र राजू साहू,रवि सिंगौर,मोहन लोधी,अमृत सिंह राजपूत, अहेंद्र चेलक, धर्मेंद साहू,हरिश ठाकुर सहित अन्य क्षेत्र के नेता गण जस गीत झांकी प्रतियोगिता पंडाल में समय अनुसार शामिल हुए जिसका अजाक समितियां के द्वारा शाल श्रीफल सहित मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया साथ ही आभार व्यक्त किया गया।
इन ग्रामों में हुआ जस गीत झांकी प्रतियोगिता: अम्लेश्वर ,सांकरा,मोतीपुर, खम्हरिया, पाहंदा(अ), परसदा,मगरघटा, भोथली, घुघुवा, पचपेड़ी, नारधी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि जसगीत झांकी प्रतियोगिता का यह मंच संस्कृति, श्रद्धा व संस्कार की जीवंत दर्शन है। यहां सजी झांकियां केवल दृश्य नहीं बल्कि हमारी आस्था की चलती–फिरती कथाएं हैं। देवी जस गीत केवल शक्ति की प्रतीक नहीं वह साहस, करुणा और लोक चेतना की अधिष्ठात्री है। जब–जब समाज में संकट आया है तब–तब माता दुर्गा विभिन्न रूपों में अवतरित होकर समाज को उबारा है, जो कि समाज को नई दिशा देती है और जब संस्कृति पर आघात होता है तो यही झांकी उसे नई ऊर्जा देती है। हिंदू समाज में धर्म परिवर्तन तेजी से हो रही है उसे रोकने के लिए ऐसे धार्मिक मंच का सजना अति आवश्यक है जिससे नई पीढ़ी को हमारे हिंदू संस्कृति का बोध हो सके।



