अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

आवास प्लस 2.0 को तत्काल लागू कराने सांसद व जिला पंचायत सीईओ से होगी मुलाकात

दुर्ग: किसान–मजदूर अधिकार सभा में पारित प्रस्ताव के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास प्लस 2.0 को तत्काल लागू कराने की मांग को लेकर आगामी गुरुवार, दिनांक 22 जनवरी को सांसद विजय बघेल एवं जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) से मुलाकात की जाएगी। इस दौरान आवास प्लस 2.0 से संबंधित मांगों का लिखित ज्ञापन सौंपा जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा चार से पांच माह पूर्व आवास प्लस 2.0 के अंतर्गत सर्वे कराया गया था, लेकिन अब तक पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ नहीं मिला है। कई ग्राम पंचायतों में पात्र हितग्राहियों को दूसरी किश्त का भुगतान लंबित है, वहीं जंजगिरी, महमरा, रसमड़ा एवं पिपरछेड़ी गांवों में पात्र हितग्राहियों के नाम आवास सूची से हटाए जाने की शिकायतें सामने आई हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

किसान–मजदूर अधिकार सभा में इन सभी मुद्दों को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया था कि आवास प्लस 2.0 के पात्र हितग्राहियों को तत्काल स्वीकृति प्रदान कर आवास निर्माण प्रारंभ कराया जाए तथा स्वीकृत आवास प्लस की लंबित किश्तों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसी प्रस्ताव के आधार पर सांसद एवं जिला पंचायत सीईओ से मुलाकात कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की जाएगी।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस संबंध में आयोजक ढालेश साहू ने कहा कि* इस अवसर पर किसान–मजदूर अधिकार सभा में प्रस्तावित प्रतिनिधि मंडल- प्रशांत साहू, राकेश कौशिक, प्रभा पटेल, भारती निषाद , प्रदीप देशमुख, नर्मदा ठाकुर, रीना देशमुख, हिरन साहू, गोदावरी देशमुख, प्यारी बाई निषाद, सोन बाई, मनीष देशलहरे, जग्गू निषाद, गितेश्वर साहू ,अजय साहू, झामिन साहू, खेमीन बाई,मधु निर्मालकर,लीला सिन्हा, रूपेन्द्र रिगरी, गैद लाल देशमुख, बालाराम ,ढालेश साहू द्वारा सांसद एवं जिला पंचायत सीईओ से मुलाकात कर मांगों से अवगत कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!