अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
औंधी स्कूल में छात्र-छात्राओं से की जा रही है पैसे की मांग, नहीं देने पर स्कूल से बाहर, पालक हुए नाराज
पाटन : विकासखंड पाटन अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औंधी में बच्चों को स्कूल से बाहर निकालने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार बच्चे दो दिन से स्कूल नहीं आए थे। जिसके कारण संस्था के द्वारा बच्चों से 50-50 रुपए शुल्क लिया जा रहा था। जिसे बच्चे देने में असमर्थ रहे। जिसके कारण उन्हें प्राचार्य के द्वारा स्कूल के बाहर का रास्ता दिखा दिया। जिससे पालकों में आक्रोश है।
स्कूल प्राचार्य ने अनुसाशित करने के लिए बच्चों से पैसा वसूल कर रही है।जो बच्चे स्कूल नहीं आते बाद में उसे वापस करने की बता भी कही जा रही है।
मामले को लेकर के विद्यालय परिसर में भीड़ जमा हो रही है। वहीं विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने मामले की जानकारी लेकर उचित कार्रवाई करने की बात कही है।
Advertisement
समाचार लिखने तक अभी प्राचार्य और पालकों के बीच चर्चा हो रही है।







