अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नितिन नबीन जी की नियुक्ति होने पर अम्लेश्वर भाजपा मंडल ने बाटी मिठाई

अम्लेश्वर: पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अमलेश्वर भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर के नेतृत्व में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नितिन नबीन जी की नियुक्ति होने पर मां महामाया की भूमि जामगां एम में मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की साथ ही आतिश बाजी कर लगाए जिंदाबाद के नारे।

कमलेश चंद्राकर ने अम्लेश्वर मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई प्रेषित करते हुए उन्हें श्री नितिन नबी जी के नेतृत्व में तन मन से भाजपा पार्टी के लिए काम करने का निवेदन किया। उनके नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। भाजपा सबका साथ सबका विकास के साथ काम करने वाली पार्टी है। आप सब इसी तरह एक जुट के साथ काम कर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर राजेश चंद्राकर सांसद प्रतिनिधि, धर्मेंद्र कौशिक मंडल महामंत्री, रवि सिंगौर सरपंच ,राकेश चंद्राकर ,बसंत चंद्राकर, पन्नालाल बंजारे, चेतन चंद्राकर सरपंच ,कुंदन देवांगन, जितेन सेन, गोकुल साहू सरपंच, पवन वर्मा, मनहरण सिंगौर, कामता सिगौर, अजीत ठाकुर, राजू सोनकर पार्षद ,सरोज, डॉ आलोक पाल पार्षद, विकास सोनी सहित अम्लेश्वर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओ की बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!