अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मर्रा स्कूल में वार्षिक उत्सव, बच्चो ने दी मनमोहक प्रस्तुति, प्रदेश मंत्री ने प्रतिभावान बच्चों का किया सम्मान

पाटन। विकास खंड पाटन अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मर्रा तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मर्रा के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को किया गया। यह आयोजन विद्यालय परिसर में भव्य रूप से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा मंत्री एवं संगठन प्रभारी जिला राजनांदगांव जितेन्द्र वर्मा रहे। विशेष अतिथि के रूप में जिला महामंत्री भाजपा दुर्ग दिलीप साहू तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष दरबार मोखली ज्योति प्रकाश साहू, केशव बंछोर, पोसू राम निर्मलकर, भागवत वर्मा, लाला राम वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष खिलेशवर वर्मा तथा प्राचार्य और शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई तथा शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रतिभा सम्मान से अतिथियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष यादव ने किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति, शिक्षकगण, अभिभावक तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!