अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जमराव में भक्त शिरोमणि गुहा निषादराज जयंती एवं मंडई मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

अम्लेश्वर : जमराव (पाटन)। ग्राम जमराव, विकासखंड पाटन, जिला दुर्ग में दिनांक 21 जनवरी 2026, बुधवार को भक्त शिरोमणि गुहा निषादराज जयंती एवं मंडई मिलन समारोह 2026 हर्षोल्लास एवं श्रद्धा भाव से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ निषाद समाज (12 पाली रवेली ) एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह दीप प्रज्वलन एवं कलश यात्रा से हुई। इसके पश्चात सत्यानारायण पूजा, रामायण पाठ एवं रात्रिकालीन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें रंगरसिया नाच पार्टी लखनपुरी चारामा की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन समिति ने सहयोग देने वाले सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!