अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
प्राथमिक शाला डिघारी में हुआ बसंत पंचमी का आयोजन, सरपंच श्रीमती प्रियालता महिपाल हुए शामिल

रानीतराई : बसंत पंचमी पर्व पर शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम डिघारी,रानीतराई के स्कूली बच्चों को स्वर्गीय संदीप वर्मा की स्मृति में पिता छबीलाल वर्मा भाई अथर्व वर्मा ने नये जूते मोज़े दिये। इस अवसर जेष्ठ नागरिक संघ दुर्ग के अध्यक्ष देव मांडरिक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बसंत पंचमी पर देवी सरस्वती ज्ञान की देवी की पूजा होती है आप सभी देवी सरस्वती का आशीर्वाद लेकर पढ़ लिख कर अपने परिवार का नाम रौशन करें और देश की सेवा करें। गांव की सरपंच प्रियालता महिपाल ने भी बच्चों को शिक्षा,कला के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर उपसरपंच भूपेश निर्मल कर, प्रधानपाठक डोमन सिंह वर्मा, शिक्षिका संध्या ठाकुर, जेष्ठ नागरिक संघ के आनंद डोनगांवकर, छबिलाल वर्मा और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।










