अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
श्रमजीव पत्रकार संघ जिला के कोषाध्यक्ष बने अनिल साहू, पाटन के पत्रकारों में खुशी की लहर
अम्लेश्वर : दुर्ग जिला श्रमजीव पत्रकार संघ दुर्ग के जिला कोषाध्यक्ष बने अनिल साहू।आपको बता दें अनिल साहू पूर्व में जिला उपाध्यक्ष सहित ब्लॉक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। श्री साहू के नेतृत्व में कई जन कल्याणकारी आयोजन किया गया है। साथ ही पाटन के पत्रकारों को एक जुटता के साथ काम करने के लिए सराहनी कदम उठाया है। लगातार बैठक के आयोजन कर सभी पत्रकारों को जोड़ने का काम किया है। पाटन के पत्रकारों को एक मंच पर लाकर खड़ा करने का काम अनिल साहू ने किया है। आज श्रमजीवी पत्रकार संघ पाटन में एक जुटता के साथ जनहित के मुद्दों को उठाने में सफल हो रहे हैं।










