अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

संत कबीर पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी एवं सुभाष चंद्र बोस जयंती पर आनंद मेला का आयोजन 

चरोदा: संत कबीर पब्लिक स्कूल जी केबिन चरोदा में बसंत पंचमी एवं सुभाष चंद्र बोस जयंती पर आनंद मेला का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि रोमनाथ वर्मा पूर्व सैनिक, सोहन लाल साहू पूर्व सैनिक , राजेश शर्मा पूर्व सैनिक थे वहीं अध्यक्षता राम कुमार साहू समाजसेवी ने की तथा विशेष अतिथि के रूप में आचार्य हरिश जी , कमल जांगड़े, छननु बंजारे , बिजेंदर सिंह, बीरेंद्र नागवंशी जी रहे।

सर्व प्रथम मां सरस्वती, सुभाष चंद्र बोस एवं संत कबीर दास के तैल चित्र पर फूल अर्पण कर पूजा अर्चना कर किया गया। तत् पश्चात अतिथियों का बैच लगाकर पुष्पगुलदस्ता से स्वागत किया गया।अतिथियों द्वारा बच्चों के द्वारा बनाएं गए समाग्री का अवलोकन करते हुए उनका स्वाद भी लेते रहे, अतिथि सोहनलाल साहू जी ने बताया कि बसंत पंचमी एवं सुभाष चंद्र बोस जयंती पर अपने विचार रखते हुए कहा कि देश की आजादी में नरम दल के साथ-साथ गरम दल का भी विशेष महत्व रहा। वही अध्यक्षता कर रहे रामकुमार साहू ने बताया कि सभी को जहां से भी ज्ञान मिले लेना चाहिए। बच्चों की प्रतिभा निखारने में शिक्षकों का विशेष योगदान होता है। कार्यक्रम का संचालन दयादास साहू ने किया। आभार प्रदर्शन मोनाली पाल प्रिंसिपल के द्वारा किया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस अवसर पर स्कूल शिक्षिका किरण यादव मैम, दिव्या थापा मैम, कविता पाटिल, सहायिका संतोषी नेताम सहित पालकगण एवं स्कूल के सभी बच्चे उपस्थित रहते हुए आनंद मेला में नाना प्रकार के व्यंजन बनाए जैसे राजस्थानी लड्डु, गाजर के हल्वा,जलेबी, केक, चना चरपटी, गुलाब जामुन, चाइना पकौड़ा, ब्रेड पकौड़ा, मुर्रा भेल व अन्य प्रकार के व्यंजन बनाए गए थे जिनका अन्य लोगों द्वारा स्वाद लिया गया। इस अवसर पर पालकगण ईश्वरी यादव, सुजाता, गंगाधर, रेखा साहू, संजय मोहंती,अरुण पाल, हेमंत वर्मा आदि ने मेला का आनंद लेते रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!