अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं
अम्लेश्वर : दुर्ग जिला अंतर्गत तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के गौरवशाली दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। गणतंत्र दिवस की अपने शुभकामना सन्देश में उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस, भारतीय संविधान के प्रति अखंड निष्ठा, स्वतंत्रता, समानता एवं भाईचारे के आदर्शों के प्रति अपनी आस्था को दोहराने तथा हम सबके भारतीय होने के गौरव को महसूस करने का अवसर है। लोकतांत्रिक लक्ष्यों को लोकतांत्रिक माध्यमों से तथा संवैधानिक लक्ष्यों को संविधान सम्मत साधनों से प्राप्त करना ही, हमारे गणतन्त्र की मूल आस्था है।


Advertisement





