अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने नगर वासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं
अम्लेश्वर: नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने गणतंत्र दिवस की अपने शुभकामना सन्देश में उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस, भारतीय संविधान के प्रति अखंड निष्ठा, स्वतंत्रता, समानता एवं भाईचारे के आदर्शों के प्रति अपनी आस्था को दोहराने तथा हम सबके भारतीय होने के गौरव को महसूस करने का अवसर है। लोकतांत्रिक लक्ष्यों को लोकतांत्रिक माध्यमों से तथा संवैधानिक लक्ष्यों को संविधान सम्मत साधनों से प्राप्त करना ही, हमारे गणतन्त्र की मूल आस्था है।

श्री सोनकर ने कहा कि इस गणतंत्र दिवस पर हम सभी प्रदेशवासी छत्तीसगढ़ को प्रगति पथ में आगे ले जाने का प्रण लें जिसमें समाज के हर वर्ग का उत्थान हो और हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ का सपना साकार कर सकें। इस लोकतंत्र को सशक्त बनाने और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए हम सभी छत्तीसगढ़ वासी प्रतिबद्ध हैं।








