अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनभिलाई 3

त्रि-दिवसीय सद्गुरु कबीर संत समागम एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन 30 जनवरी से बोरसी दुर्ग में

दुर्ग : सद्गुरु कबीर साहेब जी के विचारों, मानवतावादी संदेशों एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार हेतु त्रि-दिवसीय सद्गुरु कबीर संत समागम एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन 30 जनवरी, 31 जनवरी एवं 1 फरवरी 2026 को किया जा रहा है। यह आयोजन बजरंग चौक, बोरसी, वार्ड क्रमांक-52, दुर्ग (छत्तीसगढ़) में संपन्न होगा।

आयोजन के दौरान परम पूज्य 108 आचार्य श्रवन साहेब जी द्वारा प्रतिदिन ओजस्वी एवं ज्ञानवर्धक प्रवचन दिए जाएंगे। प्रवचनों के माध्यम से सद्गुरु कबीर साहेब जी के उपदेश—सत्य, अहिंसा, प्रेम, समता, सदाचार एवं मानव एकता—पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के समापन दिवस 1 फरवरी को विशेष रूप से सात्विक यज्ञ, चौका एवं आरती कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता अपेक्षित है।

इस पावन आयोजन का आयोजन सद्गुरु कबीर सत्संग समिति, कबीर पंथी समाज तथा वार्ड क्रमांक 50, 51 एवं 52, बोरसी के समस्त वार्डवासियों के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

आयोजक समिति के मीडिया प्रभारी कन्हैया साहू ने समस्त नगरवासियों, कबीर पंथी समाज, धर्मप्रेमी नागरिकों एवं सत्संग प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!