बड़ी खबर: अटारी खोरपा बाजार का जल्द होगा शुभारंभ, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के प्रयास से मिलेगी लोगों को सुविधा
पाटन: नगर पंचायत पाटन में नगर वासियों की सुविधा के अनुरूप शनिवार से अटारी खोरपा बाजार का शुभारंभ किया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष निक्की भाले ने अपने घोषणा पत्र के मुताबिक नगर वासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 7 फरवरी को अटारी खोरपा बाजार का शुभारंभ कर रहे हैं। जिसमें व्यापारी बंधुओ को आने का आग्रह किया है।बाजार डॉ खूबचंद बघेल भवन के सामने मैदान पर लगेगी।जिससे व्यापारियों को व्यापार और ग्राहकों को सुविधा का लाभ होगा। जिसकी तैयारी नगर पंचायत के द्बारा किया जा रहा है।
श्री भाले लगातार नगर के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। घोषणा पत्र के मुताबिक अपने अनेक कार्यों पर मोहर लगा रहा है। अभी पिछले समय 06 जनवरी को पाटन में मड़ई मिलन समारोह का आयोजन किया। उसी क्रम में 07 फरवरी से अटारी खोरपा बाजार का शुभारंभ कर रहे हैं। जिसमें समस्त व्यापारी बंधुओ से निवेदन कर बाजार में दुकान लगाने की अपील की है।जिससे नगर वासियों को ताता सब्जी बाजी के अलावा जरूरत की समान मिल सके






