अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

माँ वृंदा देवी धाम आगेसरा मे मनाई, संत शिरोमणि गुहा निषाद राज की किकीरमेटा/बेल्हारी पाली में जयंती ,जिला पंचायत प्रतिनिधि नारद साहू हुए शामिल 

जामगांव आर- माँ वृंदा देवी धाम मे निषाद केवट समाज किकीरमेटा/ बेल्हारी पाली वार्षिक सम्मेलन एवं गुहा जयंती समारोह का आयोजन किया गया था।निषाद समाज के वंशज, भगवान श्री के अनन्य भक्त गुहा निषाद जयंती हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। निषाद जयंती के अवसर पर शनिवार को दोपहर मे शोभायात्रा निकाल निकाली गई।

नगर के हृदय स्थल स्थित निषाद भवन में सुबह भगवान श्री राम की पूजा अर्चना व कथा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारीगण व मातृशक्तियां बड़ी संख्या में उपस्थित थीं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना के पश्चात शोभायात्रा निकाली गई।

इस अवसर पर नारद साहू सभापति प्रतिनिधि जिला पंचायत दुर्ग,डॉ घनश्याम निषाद, बी. आर निषाद,देवकुमार निषाद,रमाकांत साहू सरपंच आगेसरा, देवकी जेठूराम निषाद सरपंच किकीरमेटा,माधुरी नरोत्तम निषाद सरपंच अकतई, नेतराम निषाद,नारायण निषाद, झल्लू निषाद,लखन निषाद, सोनप्रकाश पारकर, मोहित निषाद, मुरली निषाद, तीरथ पटेल, पूनम पटेल, चंद्रकांत, सहित समस्त सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!