अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

छत्तीशगढ़ ड्राइवर महा संगठन की बैठक संपन्न,वेलफेयर बोर्ड की गठन नही, तो फिर से स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन की चेतावनी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ ड्राईवर महा संगठन जिला दुर्ग में 05 फरवरी को आम सभा बैठक रखा गया था जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष प्रितम सेन, प्रदेश उपाध्यक्ष चत्रधर यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमनाथ देवांगन, प्रदेश प्रभारी संतोष देवांगन, प्रदेश संगठन मंत्री दिलीप शर्मा, दुर्ग संभाग प्रभारी नागराज साहु, दुर्ग संभाग प्रभारी जय नारायण वैष्णव जी , जिला कोषध्यक्ष सिवा साहु  राजनांदगांव का आगमन हुआ।

जिला दुर्ग से जिला अध्यक्ष भारत यादव जिला कोषाध्यक्ष संजीव निषाद जी एवं सभी जिला कमेटी ब्लॉक कमेटी। और सभी सद्स्य गण उपस्तिथि रहा जिसमे आने वाले समय में फिर से राज्य सरकार को चेतावनी दिया गया की अगर समय रहते हुए छत्तीसगढ़ राज्य पर ड्राइवर समाज के लिए वेलफेयर बोर्ड की गठन नही किया तो फिर से स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन किया जाएगा।

पूर्व में 25 अक्तूबर 2025 को सरकार के द्वारा पूर्ण आश्वासन दिया गया था की मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ राज्य पर ड्राइवर समाज के लिए वेलफेयर बोर्ड की गठन किया जाएगा लेकिन अभी तक कोई भी प्रक्रिया छत्तीशगढ़ ड्राइवर महा संगठन को सरकार के तरफ से नही आया इसलिए संगठन के द्वारा लगातार समस्त सारथी समाज को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में आम सभा का बैठक रखा जा रहा है इसी कड़ी में दुर्ग जिला का बैठक संपन्न किया गया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!