अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष निधि से धीवर समाज भवन पाटन में किचन शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन

पाटन। धीवर (ढीमर) समाज पाटन राज द्वारा समाज भवन में किचन शेड निर्माण की मांग को नगर पंचायत अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले ने संवेदनशीलता से स्वीकार करते हुए अपने अध्यक्ष निधि से ₹3 लाख की राशि स्वीकृत की थी। आज ठाकुराइन टोला, पाटन में आयोजित धीवर समाज की वार्षिक आमसभा एवं आदर्श विवाह कार्यक्रम के अवसर पर किचन शेड निर्माण कार्य का भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने विधिवत भूमिपूजन किया।

भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि समाज भवनों का सुदृढ़ीकरण सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती देता है। नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले द्वारा धीवर समाज की मांग पर त्वरित निर्णय लेकर निधि स्वीकृत करना सराहनीय पहल है। ऐसे कार्य समाज के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करते हैं। किचन शेड निर्माण से समाज के सामूहिक आयोजनों, विवाह कार्यक्रमों एवं सामाजिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा मिलेगी।

नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने कहा कि नगर पंचायत पाटन समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। धीवर समाज द्वारा रखी गई मांग को ध्यान में रखते हुए अध्यक्ष निधि से किचन शेड निर्माण हेतु राशि स्वीकृत की गई है। यह भवन समाज के आयोजनों को और अधिक व्यवस्थित व सुविधाजनक बनाएगा।

इस अवसर पर श्री केवल देवांगन (पार्षद एवं प्रभारी, लोक निर्माण विभाग पाटन), श्री टेमन लाल सपहा (अध्यक्ष, धीवर समाज पाटन राज), सरपंच श्रीमती गीतेश्वरी अतीस सपहा सहित पंचगण एवं समाज के प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!