अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

त्रि दिवसीय सत कबीर सत्संग भव्य समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कहा मोको कहाँ ढूंढे बंदे, मैं तो तेरे पास में

कुम्हारी: नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 16 में चल रहे त्रि दिवसीय सत कबीर सत्संग भव्य समारोह में आज दूसरा दिन शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री बघेल। आपको बता दें कल 09 फरवरी को चौका आरती के साथ त्रि दिवसीय सत कबीर सत्संग समारोह का समापन होगा। श्री बघेल ने आज द्वितीय दिवस पर कबीर जी की आरती पूजा कर कबीर की वाणी पर प्रकाश डालते हुए कहा ,साईं इतना दीजिये, जामे कुटुंब समाय। मैं भी भूखा ना रहूँ, साधु ना भूखा जाय।हे भगवान, मुझे इतना दो कि मेरा परिवार भी संतुष्ट हो जाए और मैं भी भूखा न रहूँ, और कोई साधु भी भूखा न जाए।

जब तक घट में प्रेम रग, तब तक परमेश्वर बेग।जब तक हृदय में प्रेम है, तब तक परमेश्वर पास ही है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

मोको कहाँ ढूंढे बंदे, मैं तो तेरे पास में।हे भगवान, मुझे ढूंढने की कोशिश न करो, मैं तो तुम्हारे पास ही हूँ।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

संतन को दीया ज्ञान, मति दीन्हीं सूर।संतों को ज्ञान दिया गया है, और सूरदास को मति दी गई है।

बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय।जब मैं बुराई देखने निकला, तो मुझे कोई बुरा नहीं मिला।इस प्रकार सत कबीर दास जी की वाणी हमे सत के मार्ग पर चलने की प्रेणा देती है।

कबीर पंथ समाज ने भवन की मांग रखी है जिसे श्री बघेल ने पुरा करने की आश्वासन देते हुए अपने कार्यकाल में किए हुए विकास कार्य को याद किया कहा कि शासन में रहते हर वर्ग के विकास के लिए काम किया सभी समाज के लिए भवन बनाया।किसानों के हित में अनेकों फैसला लेकर आर्थिक मजबूती प्रदान करने का काम किया। शिक्षा के क्षेत्र स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलकर गरीब वर्ग के बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाई में बेहतर शिक्षा देने का काम किया।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर,वार्ड पार्षद युजेंद्र साहू, डिकेंद्र साहू ग्राम प्रमुख भुजबल साहू, स्थानीय साहू समाज अध्यक्ष भुनेश्वर साहू,सोनसाय पंथ, भुलऊ पंथ, जागृत पंथ, महेन्द्र पंथ, पुनेन्द्र पंथ, लीला साहू,रीना साहू सहित बड़ी संख्या में वॉर्ड वासी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन बिसेलाल साहू ने किया। अभार प्रकट पार्षद डिकेंद्र साहू ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!