मानस गान प्रतियोगिता में एकता मानस परिवार देवादा (पाटन) हुए पुरस्कृत
दुर्ग : पाटन क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि एकता मानस परिवार, देवादा ने वर्ष 2026 में आयोजित विभिन्न मानस गान प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अनेक पुरस्कार प्राप्त किए।


संस्था के संचालक एवं देवादा निवासी श्री दयानंद साहू जी ने जानकारी देते हुए बताया कि दल ने विभिन्न ग्रामों में मानस मंच, भजन-संगीत एवं व्याख्या के माध्यम से अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति दी और उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किए।
प्राप्त पुरस्कार इस प्रकार हैं –
ग्राम अमलेश्वर डीह – द्वितीय पुरस्कार
भंसुली – द्वितीय पुरस्कार
महुदा – तृतीय पुरस्कार
कोपे डीह – तृतीय पुरस्कार
तेली गुंडरा – चतुर्थ पुरस्कार
खम्हारिया – पंचम पुरस्कार
मोतीपुर – पंचम पुरस्कार
भेलवा कूदा – सप्तम पुरस्कार
कसही, सिकोला, सिपकोना, सावनी, अरसनारा – विशेष पुरस्कार
मानस परिवार के प्रमुख कलाकार
दयानंद साहू – गायन एवं हारमोनियम
श्री कामदेव साहू – व्याख्यान
राधेश्याम यादव – तबला
दिलीप सेन – बैंजो
पप्पू विश्वकर्मा – नाल
आर्यन साहू – पैड
कुमारी शारदा राजपूत – गायिका
कृतिका विश्वकर्मा
मंगलेश साहू
सभी कलाकारों ने अपनी प्रतिभा और समर्पण से पाटन क्षेत्र का नाम रोशन किया है। क्षेत्रवासियों ने दल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।








