अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भाजपा कार्यकर्ताओ के आवेदन देने के बाद भी नही रुक रहा है, अम्लेश्वर क्षेत्र में अवैध मुरूम खनन

अम्लेश्वर / पाटन विधान सभा क्षेत्र के उत्तर पाटन के आसपास के ग्रामो में मुरुम माफियायों के द्वारा शासकीय एवं निजी जमीन पर अवैध रूप से मुरूम उत्खनन कार्य कर रहे है। भोले भाले किसानो की खेत को खोदकर मुरुम उत्खनन कर अवैध व्यवसाय कर रहे है। क्षेत्र के शासकीय भूमि पर भी मुरुम माफिया लोग मुरुम खोदकर निजी उपयोग मे इस्तेमाल कर है। जिससे मवेशियों की चारा की समस्या उत्पन्न हो रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार लगातार मुरूम और मिट्टी चोर अवैध खनन कर अवैध फ्लर्टिंग में सप्लाई कर रहे है। सबसे ज्यादा मुरूम और मिट्टी के चोर अमलेश्वर में छुपे हुए हैं। और अमलेश्वर सहित डीह के अवैध (प्लाटिंग) प्लाटों पर पर बिना रोक टोक के व्यापक रूप से मुरूम की परिवहन किया जा रहा है।जिस पर कार्यवाही करने से खनिज विभाग अपना हाथ खींच रही है।

अमेरी, करगा, गभरा के खेतो से निकल रही है बड़ी मात्रा में मुरूम। पीली मिट्टी की परत को उखाड़ कर मुरूम खनन किया जा रहा है। बड़ी बात यह है कि ये लोग मेन रोड को छोड़कर नहर नाली के किनारे बने सी सी रोड में हाईवा और जेसीबी को दौड़ाते हैं जिससे रोड खराब होने की भी आशंका आसपास के सरपंचों के द्वारा जताई जा रही है।जिस पर जिम्मेदार अधिकारी की हाथ नहीं पहुंच पा रही है। जिस पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधी भी तत्काल पाटन विधान सभा क्षेत्र में हो रहे अवैध मुरुम, मिट्टी उत्खनन कार्य पर रोक लगाकर मुरुम माफियो पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी पाटन राजस्व को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्यवाही करने की मांग भी पूर्व में किया गया है। भाजपा कार्यकर्ता ने कार्यवाही को लेकर आवेदन राजस्व अधिकारी को दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!