अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भव्य मंडई मेला महोत्सव एवं कबड्डी प्रतियोगिता में पहुँचीं जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, ग्रामीण संस्कृति और खेलों को बताया एकता का सशक्त माध्यम

पाटन। ग्राम पंचायत पतोरा में आयोजित भव्य मंडई मेला महोत्सव एवं कबड्डी प्रतियोगिता के अवसर पर जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुईं। आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती कीर्ति नायक ने कबड्डी प्रतियोगिता एवं मंडई मेला महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक सशक्तता का विकास करते हैं, वहीं मंडई मेला हमारी लोक-संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है।”

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण समाज को जोड़ने, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने तथा हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और ग्रामवासियों से अपनी लोक-परंपराओं को संरक्षित रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान कबड्डी प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा आयोजन समिति की सराहना की गई। बड़ी संख्या में ग्रामवासी, खिलाड़ी एवं दर्शक उपस्थित रहे, जिससे आयोजन उत्सवपूर्ण एवं सफल रहा।

इस अवसर पर जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा,सभापति खेमलाल देशलहरे, जनपद सदस्य श्रीमती चंद्रिका चित्रसेन सिंह कलिहारी, सरपंच श्री भुनेश्वर साहू, श्रीमती दिव्या कलिहारी, प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी श्री देवचरण कौशल, श्री राजेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!