अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

लोकार्पण की राह देख रहा स्व. दाऊ रामचंद्र शासकीय महाविद्यालय रानीतराई का नवीन भवन, छात्र-छात्राएं हो रहीं परेशान

रानीतराई (दुर्ग)। दुर्ग जिला अंतर्गत स्व. दाऊ रामचंद्र शासकीय महाविद्यालय रानीतराई का नवीन भवन लोकार्पण के अभाव में अब तक प्रारंभ नहीं हो सका है। कॉलेज प्रबंधन और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के बीच आपसी सहमति नहीं बनने के कारण लोकार्पण प्रक्रिया अटकी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ठेकेदार द्वारा महाविद्यालय भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सर्वसुविधायुक्त भवन तैयार होने के बावजूद लोकार्पण नहीं होने से छात्र-छात्राओं को नए भवन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हाल ही में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं संपन्न हुईं, जिसमें विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए दूरस्थ क्षेत्र चंदू लाल चंद्राकर शासकीय महाविद्यालय पाटन  जाना पड़ा। यदि समय पर लोकार्पण हो गया होता तो विद्यार्थियों को इस प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।

फिलहाल भवन निर्माण पूर्ण हो चुका है और उम्मीद जताई जा रही है कि शीघ्र ही लोकार्पण के बाद महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा।

वर्जन:

लोक निर्माण विभाग अधिकारी, पाटन का वर्जन:

महाविद्यालय का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। कॉलेज प्रबंधन को हैंडओवर के लिए पत्र भेजा गया था, लेकिन प्राचार्य द्वारा पत्र वापस कर दिया गया। जब कॉलेज उनका है तो लोकार्पण भी उन्हें ही कराना चाहिए।

प्राचार्य, स्व. दाऊ रामचंद्र शासकीय महाविद्यालय रानीतराई का वर्जन:

लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण पूर्ण होने की जानकारी पत्र के माध्यम से दी गई थी और हैंडओवर की बात कही गई थी। लेकिन लोकार्पण नहीं होने के कारण हैंडओवर नहीं लिया गया। विभाग द्वारा विधिवत लोकार्पण कराने के बाद ही महाविद्यालय भवन को अपने कब्जे में लिया जाएगा।

निर्मल जैन, अध्यक्ष, स्व. दाऊ रामचंद्र शासकीय महाविद्यालय रानीतराई का वर्जन:

कॉलेज निर्माण पूर्ण होने की जानकारी मिली है। दुर्ग के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल से चर्चा हो चुकी है। शीघ्र ही रूपरेखा तैयार कर फरवरी माह के अंत तक लोकार्पण कराने की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!